McDonald कर्मचारी ने की एक विकलांग शख्स की मदद, तस्वीर वायरल!

Edited By ,Updated: 25 Sep, 2015 05:39 PM

article

शिकागो में एक मैकडॉनल्ड्स कर्मचारी की एक बुजुर्ग विकलांग आदमी काे मदद करने और उसे भाेजन खिलाने की तस्वीर वायरल हाे गई है।

शिकागोः शिकागो में एक मैकडॉनल्ड्स कर्मचारी की एक बुजुर्ग विकलांग आदमी काे मदद करने और उसे भाेजन खिलाने की तस्वीर वायरल हाे गई है। यह तस्वीर फेसबुक पर 16 सितंबर को डेस्टनी केरिनाे नाम की एक महिला ने पूरे विवरण के साथ डाली थी। उसके बाद से इस पाेस्ट काे अब तक करीब 300,000 लाेग शेयर कर चुके है।

केरिनाे ने बताया कि जब वह शहर के मैकडॉनल्ड्स में कतार में खड़ी हाेकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी, तभी एक विकलांग शख्स ने व्हीलचियर पर अाया और उसने कैशियर से मदद मांगी। केरिनाे काे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कैशियर उस शख्स की मदद करेगा। उसे ये ताे पता था कि विकलांग शख्स ने काेई मदद मांगी है, लेकिन क्या ये उसे पता नहीं था।

दरअसल, केरिनाे के अंकल भी इसी स्टेज से गुजर रहे थे, इसलिए उसे इस शख्स से सहानुभूति थी। लेकिन उसकी हैरानी की सीमा ना रही, जब कैशियर ने हाथ धाेकर उस शख्स काे खाना सर्व किया और फिर उसे खाने में भी उसकी मदद की। यह पल देखकर केरिनाे काफी भावुक हाे गई और उसने तस्वीर के साथ इस शख्स के अच्छे काम काे फेसबुक पर शेयर किया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!