आस्ट्रेलिया में शार्क के हमले में 15 वर्षीय एक सर्फर की मौत

Edited By Parminder Kaur,Updated: 29 Dec, 2023 01:23 PM

15 year old surfer killed in shark attack in australia

दक्षिण आस्ट्रेलिया में 15 वर्षीय एक सर्फ़र की शार्क के हमले में मौत हो गई है। हाल के महीनों में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में शार्क के हमले में मौत की यह तीसरी घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्फर खई काउली पर बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध...

इंटरनेशनल डेस्क. दक्षिण आस्ट्रेलिया में 15 वर्षीय एक सर्फ़र की शार्क के हमले में मौत हो गई है। हाल के महीनों में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में शार्क के हमले में मौत की यह तीसरी घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्फर खई काउली पर बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध सफेद शार्क ने हमला कर दिया। उस समय वह अपने गृहनगर एडिलेड के पश्चिम में यॉर्क प्रायद्वीप पर सुदूर एथेल समुद्र तट पर अपने पिता के साथ सर्फिंग कर रहे थे। शार्क के हमले के बाद काउली को किनारे पर लाया गया लेकिन आपातकालीन सेवाएँ उसे बचा नहीं पाईं। 

PunjabKesari
मई और अक्टूबर में भी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के दूरदराज के हिस्सों में शार्क के हमलों में सर्फ़रों की मौत हो गई। उनके शव बरामद नहीं किए जा सके। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर पीटर मालिनौस्कस ने कहा कि 2000 के बाद से राज्य के जल क्षेत्र में 11 घातक शार्क हमले हुए हैं। मई के बाद हुई ये घटनाएं चौंकाने वाली और चिंताजनक हैं। राज्य की राजधानी और इसके सबसे अधिक आबादी वाले शहर एडिलेड के बाहर समुद्र तटों को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार अधिक प्रयास नहीं कर सकती। राज्य के बाहर फरवरी 2023 में पश्चिमी तट के शहर पर्थ की एक नदी में बुल शार्क के हमले में 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी। 

PunjabKesari
एडिलेड स्थित शार्क विशेषज्ञ एंड्रयू फॉक्स ने बताया कि इस साल दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में शार्क के हमलों में वृद्धि का कारण समझना फिलहाल मुश्किल है। बृहस्पतिवार को एथेल बीच पर बादल छाए थे और हो सकता है कि इसी स्थिति ने शार्क को हमला करने के लिए उकसाया हो।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!