अफ्रीका में चक्रवाती तूफान के कारण 18 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 22 May, 2018 02:43 AM

18 people die due to cyclonic storm in africa

चक्रवाती तूफान के कारण आए बाढ़ और तेज हवाओं के कारण हार्न अॉफ अफ्रीका के दो देशों में करीब 18 लोगों की मौत हो गई। और कई लोग अभी लापता हैं। हज़ारों की संख्या में लोग घर से बेघर हो गए। यह चक्रवाती तूफ़ान यमन के समुद्र में बीते हफ्ते पैदा हुआ था और...

अदिस अबाबा: चक्रवाती तूफान के कारण आए बाढ़ और तेज हवाओं के कारण हार्न अॉफ अफ्रीका के दो देशों में करीब 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी लापता हैं। हजारों की संख्या में लोग घर से बेघर हो गए। यह चक्रवाती तूफान यमन के समुद्र में बीते हफ्ते पैदा हुआ था और शनिवार को यह जिबूती और सोमालिंद, जोकि सोमालिया का एक राज्य है, के साथ टकराया था, जहां कि यह मौतें हुई हैं। 

नार्वेजियन रिफ्युज़ी कौंसिल ने अपने एक बयान में कहा कि 1,780 परिवारों ने बाढ़ कारण अपना घर छोड़ दिया, 16 लोगों की मौत हो गई और 80 घर पूरी तरह से तबाह हो गए। बचाव कर्मचारियों ने बताया कि जिबूती की राजधानी में बाढ़ के कारण 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और इसके साथ 20,000 से 30,000 लोग प्रभावित हुए हैं। एन.आर.सी. के प्रांतीय डायरेक्टर निगल ट्रिक्स ने कहा कि हाल के सालों में आया यह सबसे बड़ा तूफान है। 

अभी सोमालीलैंड के नुक्सान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता क्योंकि स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। 40 मछुआरे समुद्र में मछलियां पकड़ने के लिए गए थे अभी उनका भी कोई पता नहीं लग सका है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!