अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में 35 सैनिकों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 18 Jul, 2019 10:17 PM

35 soldiers killed in taliban terrorists attack in afghanistan

उत्तरी अफगानिस्तान के बदगिस प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में 35 से अधिक सैनिक मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार तालिबानी आतंकवादियों ने सात सैनिकों को बंधक भी बना लिया है। सूत्रों ने कहा कि तालिबानी आतंकवादियों ने अब कमारी जिले के मैद कुल...

काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान के बदगिस प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में 35 से अधिक सैनिक मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार तालिबानी आतंकवादियों ने सात सैनिकों को बंधक भी बना लिया है।
PunjabKesari
सूत्रों ने कहा कि तालिबानी आतंकवादियों ने अब कमारी जिले के मैद कुल क्षेत्र में बुधवार रात घात लगाकर हमला किया। इस घटना के समय सैनिक घोर प्रांत से बदगिस प्रांत के अब कमारी जिले में जा रहे थे। इस दौरान विशेष बल के 35 सैनिक मारे गए तथा सात अन्य को आतंकवादियों ने बंधक बना लिया। 
PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार सैनिकों की सहायता के समय पर अतिरिक्त सैनिकों के नहीं पहुंचने के कारण इतनी अधिक संख्या में सैनिक मारे गए। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के हमले के बाद इस क्षेत्र में वायु सेना द्वारा की गई बमबारी में लगभग 50 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। तालिबानी आतंकवादियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि इस हमले में 39 अफगानी सैनिक मारे गए हैं तथा 16 सैनिकों को बंधक बनाया गया है।
PunjabKesari
एक अन्य तालिबानी हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। यह हमला कंधार के एक पुलिस मुख्यालय पर हुआ है। जानकारी के अनुसार बम विस्फोट और गोलीबारी में 12 लोगों की मौत तथा 60 से अधिक लोग घायल हुए है। विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम 4:35 बजे परिसर के उत्तरी द्वार पर हुआ। विस्फोट के बाद, बंदूकधारियों ने इमारत की सुरक्षा कर रहे पुलिस अधिकारियों के साथ मुठभेड की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में कई पैदल यात्री भी मारे गए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!