Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 09:56 PM
यहां के फारनबोरोफ एयरपोर्ट से एक प्राईवेट चार्टर हवाई जहाज में से पुलिस ने 500 किलो कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 मिलियन पाउंड बताई जा रही है। यह प्राईवेट जैट कम्बोडिया से आया था। पुलिस ने इससे सम्बन्धित जानकारी देते...
लंदन: लंदन के फेर्नबोरो एयरपोर्ट से एक प्राइवेट चार्टर्ड हवाई जहाज में से पुलिस ने 500 किलो कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 मिलियन पाउंड बताई जा रही है। यह प्राइवेट जेट कम्बोडिया से आया था।
यूके बॉर्डर फोर्स के आधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट से क्लास ए की कोकीन के 15 सूटकेस बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सूटकेस में 34 से 37 पैक्ट थे और प्रत्येक पैक्ट में किलो के करीब कोकीन था। इस तरह इसका कुल वजन 500 किलो के करीब था और इसकी कीमत लगभग 50 मिलियन पाउंड (लगभग 4.50 अरब रुपए) है।
इसके साथ ही पुलिस ने पांच यात्रियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 ब्रिटिश, 2 स्पेनिश और 1 इटालियन नागरिक शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार किए विदेशियों से फोन और कंप्यूटर भी बरामद किया है। हवाई जहाज के क्रू को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है।