Edited By Pardeep,Updated: 29 Jul, 2019 11:07 PM
ब्राजील के उत्तरी राज्य पारा की एक जेल में सोमवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 52 कैदियों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह हादसा अल्तामीरा क्षेत्रीय सुधार केन्द्र में हुआ। ...
रियो डी जिनेरियोः ब्राजील के उत्तरी राज्य पारा की एक जेल में सोमवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 52 कैदियों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह हादसा अल्तामीरा क्षेत्रीय सुधार केन्द्र में हुआ।
कैदियों ने जेल परिसर में आग लगा दी जिसके कारण कई कैदियों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। मारे गए 52 कैदियों में से 16 के सिर धड़ से अलग कर दिए गए हैं। हिंसा पर उतारू कैदियों की ओर से बंधक बनाए गए दो जेल अधिकारियों को बाद में उनके चंगुल से मुक्त करा लिया गया।