Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jul, 2018 05:19 AM
यहां के बोईस शहर के इदाहो अपार्टमेंट परिसर में छुरे से किए गए हमले में छह बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में 30 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति टिम्मी किन्नेर को पकड़ा है, जो शुक्रवार तक उसी परिसर में रहता...
वाशिंगटन: यहां के बोईस शहर के इदाहो अपार्टमेंट परिसर में चाकू से किए गए हमले में छह बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में 30 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति टिम्मी किन्नेर को पकड़ा है, जो शुक्रवार तक उसी परिसर में रहता था। बोईस पुलिस विभाग ने शनिवार की रात हुई इस घटना को लेकर एक बयान में कहा कि घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।