यमन में हवाई हमले में 8 की मौत, 11 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 12 Aug, 2019 12:12 AM

8 killed 11 injured in yemen air strike

यमन में हाउती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पश्चिमोत्तर में सऊदी अरब नीत गठबंधन सेना के हमले से आठ नागरिकों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। हाउती के नियंत्रण वाले मीडिया ने रविवार को बताया कि हज्जाह प्रांत में एक घर पर हवाई हमला किया गया। हमले...

मास्कोः यमन में हाउती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पश्चिमोत्तर में सऊदी अरब नीत गठबंधन सेना के हमले से आठ नागरिकों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। हाउती के नियंत्रण वाले मीडिया ने रविवार को बताया कि हज्जाह प्रांत में एक घर पर हवाई हमला किया गया। हमले में मारे गये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

उल्लेखनीय है कि यमन अरब प्रायद्वीप के दक्षिण में एक छोटा देश है। यहां राष्ट्रपति अब्दराबुहर मंसूर हादी के अनुरोध पर सऊदी गठबंधन वाली सेना और हाउती विद्रोहियों के बीच कई वर्षो से संघर्ष चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस संघर्ष को मानवीय समुदाय पर खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि इससे देश की 80 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुयी है जिसे विभिन्न प्रकार की सहायता की जरुरत है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!