इक्वाडोर में बंदूकधारियों ने भीड़ पर बरसाई गोलियां, 8 लोगों की मौत, 8 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 01 Apr, 2024 05:57 AM

gunmen opened fire on the crowd in ecuador 8 people died 8 injured

इक्वाडोर के तटीय शहर गुआयाक्विल में बंदूकधारियों के एक समूह के हमले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

क्विटोः इक्वाडोर के तटीय शहर गुआयाक्विल में बंदूकधारियों के एक समूह के हमले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब सात बजे हथियारबंद व्यक्ति वाहन में सवार होकर आए और लोगों के समूह पर हमला कर दिया। 

मंत्रालय ने बताया कि हमले में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल छह अन्य व्यक्तियों ने स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। किसी समूह ने हमले की अभी जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!