जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए लंदन विश्वविद्यालय में गोमांस बैन

Edited By Tanuja,Updated: 14 Aug, 2019 01:58 PM

a london college bans beef to fight climate change

ब्रिटेन के एक कॉलेज ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने परिसर से गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया है...

लंदनः ब्रिटेन के एक कॉलेज ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने परिसर से गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया है, ऐसा करने वाला वह ब्रिटेन का पहला उच्च शिक्षा संस्थान बन गया है। अगले महीने से लंदन विश्वविद्यालय के हिस्सा गोल्डस्मिथ में अब अपने परिसर में कहीं भी गोमांस न बेचने का फैसला किया है । यह अपने बोतलबंद पानी और प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए एक small levy भी पेश करेगा।

PunjabKesari

गोल्डस्मिथ के प्रमुख फ्रांसेस कॉर्नर ने कहा, "जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए संगठनों को अपनी बढ़ती जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना होगा है।" कॉर्नर ने कहा कि इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा पर स्विच करना और कार्बन न्यूट्रल बनना है - इसका मतलब यह है कि 2025 तक इससे अधिक कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा।

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार पशुधन खेती ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का एक प्रमुख चालक है, जो दुनिया के दसवें हिस्से के पानी का उपभोग करता है और बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का कारण बनता है। संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) ने कहा है कि वनों और वनों की कटाई और नष्ट होने कारण धरती का तापमान बढ़ सकता है।

PunjabKesari

इससे पहले पिछले साल लंदन में 11 दिनों तक चले कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद ब्रिटेन की संसद ने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर आपातकाल घोषित कर ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया था। खास बात यह रही कि इस आशय का प्रस्ताव विपक्ष की तरफ से पेश किया गया। औद्योगिक क्रांति के बाद से पृथ्वी का औसत तापमान साल दर साल बढ़ रहा है।

PunjabKesari

IPCC की रिपोर्ट ने पहली बार इससे आगाह किया था। अब इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। गर्मियां लंबी होती जा रही हैं, और सर्दियां छोटी। पूरी दुनिया में ऐसा हो रहा है। प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति और प्रवृत्ति बढ़ चुकी है। ऐसा ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन की वजह से हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!