ऑस्ट्रेलिया के बीच पर दिखा एलियन जैसा जीव (Photo Viral)

Edited By Tanuja,Updated: 22 Dec, 2018 05:18 PM

alien sea creature s mass of tentacles baffles locals after washing up

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच पर एलियन जैसा जीव दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एक यूजर ने इसकी एक फोटो सोशल साइट पर पोस्ट की है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं...

मेलबर्नः पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच पर एलियन जैसा जीव दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एक यूजर ने इसकी एक फोटो सोशल साइट पर पोस्ट की है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने Reddit पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी मां और गर्लफ्रेंड बीच पर गई थीं, इसी दौरान उन्हें यह अजीब जीव दिखाई दिया।

सोशल साइट पर फोटो शेयर किए जाने के बाद काफी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और इसे पहचानने की कोशिश भी की।एक शख्स ने सुझाव दिया कि लगता है कि जीव का पिछला हिस्सा फोटो में ऊपर दिख रहा है। आखिर में कई लोगों ने जीव की पहचान Armed Anemone के रूप में की। यह जीव ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसकी लंबाई 50 सेमी तक होती है। 

आमतौर पर इस जीव के शरीर में कई रंग होते हैं, लेकिन यूजर्स ने अनुमान लगाया कि धूप की वजह से इसका रंग फीका पड़ गया हो। इसका डंक काफी जहरीला होता है. इंसान को अगर काट ले तो ठीक होने में महीनों लग जाते हैं।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!