अमेरिका के जेम्स पी एलिसन और जापान के त्सुकु होंजो को मेडिसीन का नोबेल

Edited By Tanuja,Updated: 01 Oct, 2018 03:58 PM

american japanese win nobel for cancer research

कैंसर के ईलाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए वर्ष 2018 का मेडिसीन  नोबेल अमेरिका के जेम्स पी एलिसन और जापान के त्सुकु होंजो को  दिए जाने की घोषणा की गई है...

स्टॉकहोम : कैंसर के ईलाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए वर्ष 2018 का मेडिसीन  नोबेल अमेरिका के जेम्स पी एलिसन और जापान के त्सुकु होंजो को  दिए जाने की घोषणा की गई है। सोमवार को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के साथ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह की शुरुआत हो गई। हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार न दिए जाने का फैसला किया गया है।

पिछले 75 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। स्वीडन में सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा चेहरा माने जाने वाले फ्रांसीसी नागरिक ज्यां-क्लाउड अर्नोल्ट यौन आरोपों और वित्तीय अपराध के आरोपों से घिरे होने कारण अकादमी की छवि को बेहद नुकसान पहुंचा है, इसलिए अकादमी ने इस साल साहित्य का नोबेल नहीं देने का फैसला किया है।

बहरहाल, नोबेल पुरस्कारों में दिलचस्पी रखने वालों में इस बात पर चर्चा हो रही है कि प्रत्याशियों की बड़ी संख्या को देखते हुए चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, शांति और अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किन लोगों को दिए जाएंगे।  इस बार साहित्य का नोबेल नहीं दिए जाने के कारण लोगों की नजरें शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा पर ज्यादा टिकी हैं, जिसकी घोषणा ओस्लो में शुक्रवार को की जाएगी।लेकिन इससे पहले विज्ञान से जुड़े नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होनी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!