Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 05:26 PM
अपने पति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफेयर्स से तंग अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से ‘खफा’ होकर व्हाइट हाऊस छोड़कर चली गई थीं। पिछले दिनों अमरीका की एक पोर्न अभिनेत्री ने ट्रंप से अपने कथित संबंधों का खुलासा किया था, जिसको लेकर ट्रंप से वह...
वॉशिंगटनः अपने पति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अफेयर्स से तंग अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से ‘खफा’ होकर व्हाइट हाऊस छोड़कर चली गई थीं। पिछले दिनों अमरीका की एक पोर्न अभिनेत्री ने ट्रंप से अपने कथित संबंधों का खुलासा किया था, जिसको लेकर ट्रंप से वह नाराज हो गई थीं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेलानिया फ्लोरिडा के पाम बीच शहर में महज 28 घंटे बिताने के बाद ‘राष्ट्रपति से मिलने’ व्हाइट हाऊस लौट आईं। वहां वह मार-ए-लैगो रिसॉर्ट में रुकी थीं। चर्चा थी कि मेलानिया और ट्रंप के आपसी संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। इसकी वजह पिछले दिनों ‘द वॉल स्ट्रीट जनरल’ में छपे पोर्न अभिनेत्री स्टेफनी क्लिफर्ड के एक साक्षात्कार को बताया गया। क्लिफर्ड ने ट्रंप के साथ संबंध होने दावा किया था। ट्रंप पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं।
मेलानिया ऐसे समय वाशिंगटन डी.सी. लौटीं, जब ट्रंप दावोस सम्मेलन में शिरकत करने के बाद वापस लौट रहे थे। मेलानिया को पहले ट्रंप के साथ स्विट्जरलैंड जाना था, जहां राष्ट्रपति ट्रंप की यूरोप के दिग्गज कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात होनी थी। लेकिन अंतिम समय में मेलानिया का कार्यक्रम रद्द हो गया। वह गुरुवार सुबह अप्रत्याशित रूप से वाशिंगटन डी.सी. स्थित होलोकास्ट म्यूजियम गईं। इसके बाद उन्होंने पाम बीच के लिए उड़ान भरी। इससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
हालांकि वह महज 28 घंटे बाद राजधानी लौट आईं। व्हाइट हाऊस के सूत्रों के हवाले से बताया कि मेलानिया ने फ्लोरिडा जाने से पहले राजधानी के एक आलीशान होटल में कई रातें गुजारी थीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मेलानिया ने होटल में रुकने के लिए एक विशेष कारण का हवाला दिया। लेकिन असल वजह क्लिफर्ड द्वारा ट्रंप पर लगाए गए आरोप थे।
क्लिफर्ड ने अपने साक्षात्कार में आरोप लगाया था कि ट्रंप ने उनसे संबंध बनाए और इस बात को दबाए रखने के लिए उन्हें मोटी रकम दी। बीते सोमवार मेलानिया और ट्रंप ने अपनी शादी की 13वीं सालगिरह का जश्न भी नहीं मनाया था। ट्रंप ने ट्वीट कर इसके पीछे अमरीका में चल रही कामबंदी को कारण बताया। लेकिन मेलानिया ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी कोई टिप्पणी नहीं की।