कलाई पर बांधते ही ओवर हीट हुई Apple Wrist वॉच...धुंए के साथ ही हुआ जोरदार धमाका

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Oct, 2022 08:58 AM

applewatch overheated as soon as it was tied on the wrist

क्‍या ऐपल वॉच सेफ नहीं है? यह सवाल एक शख्स द्वारा शेयर की गई घटना के बाद लोगों के दिमाग में उठने लगा है। दरअसल एक शख्स Apple वॉच सीरीज़ 7 यूज कर रहा था।

इंटरनेशनल डेस्क: क्‍या ऐपल वॉच सेफ नहीं है? यह सवाल एक शख्स द्वारा शेयर की गई घटना के बाद लोगों के दिमाग में उठने लगा है। दरअसल एक शख्स Apple वॉच सीरीज़ 7 यूज कर रहा था। यह वॉच उसकी कलाई पर बंधते ही इतनी गर्म हो गई कि उसमें से धुंआ निकलने लगा।

 

शख्स ने समय रहते घड़ी हाथ से उतार दी जिसके बाद उसमें ब्लॉस्ट हो गया। शख्स ने ऐपल कंपनी से इसकी शिकायत की है। शिकायत पर कंपनी ने कहा कि वह इसकी जांच करेगी कि ऐसा क्यूं हुआ। वहीं कंपनी ने शख्य ने इस घटना के बाद में किसी को नहीं बताने के लिए कहा था। हालांकि शख्स ने 9to5Mac के साथ बात करते हुए उसे सारी घटना बताई।

 

 बहुत अधिक गर्म हो गई थी घड़ी

9to5Mac के साथ बातचीत में शख्स ने बताया कि उसने घड़ी अपने हाथ की कलाई पर बांध रखी थी। तभी धीरे-धीरे घड़ी गर्म होने लगी और थोड़े ही समय में इसका तापमान काफी अधिक हो गया। घड़ी इतनी गर्म हो गई थी कि उसका पिछला भाग टूट गया। इतना ही नहीं वॉचओएस अपने तापमान के कारण बंद होने का अलर्ट भी देने लग गई। तभी उसने घड़ी को खुद से दूर हटा दिया। इसमें से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में इसमें धमाका हो गया।

 

शख्स ने बताया कि इस पूरी घटना के दौरान वह अपने घर में था और उसके घर का तापमान उस समय  70 डिग्री फ़ारेनहाइट से अधिक था। शख्स ने कहा कि उसने तुरंत कंपनी को फोन किया और पूरा मामला बताया। इस पर कंपनी ने कहा कि जब तक कंपनी का कर्मचारी इसे लेने नहीं आ जाता, आप उस घड़ी को मत छूना और इस बारे में किसी से और कही भी स्टोरी शेयर नहीं करनी है।

 

शख्स ने बताया कि अगली सुबह तक घड़ी और भी गर् हो चुकी थी और जैसे ही उसने इसे हाथ लगाया वॉच की डिस्प्ले चकनाचूर हो गई। शख्स ने कहा कि आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि घड़ी इतनी गर्म थी कि उसने उसके घर के सोफे को भी जला दिया था। शख्स ने डर कर घड़ी को बाहर फेंक दिया। शख्स ने बताया कि न तो अभी तक कंपनी का कोई कर्मचारी आया है और न ही कंपनी की तरफ से फोन आया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!