UN मुख्यालय के बाहर दिखा हथियारबंद शख्स, इमारत को घेरा गया

Edited By Pardeep,Updated: 03 Dec, 2021 07:10 AM

armed man seen outside un headquarters building surrounded

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर हथियारबंद शख्स के दिखने के बाद पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई है। उस शख्स की तलाश के लिए सघन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी

इंटरनेशनल डेस्कः न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर हथियारबंद शख्स के दिखने के बाद पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई है। उस शख्स की तलाश के लिए सघन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी अनहोनी घटना की जानकारी नहीं है। 

संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर में है। इस परिसर को खरीदने में 85 लाख डॉलर खर्च किए गए थे। इस इमारत की स्थापना का प्रबंध एक अन्तरराष्ट्रीय शिल्पकारों के समूह द्वारा हुआ। इस मुख्यालय के अलावा और इसकी अहम संस्थाए जिनेवा, कोपनहेगन आदि में भी है। 

संयुक्त राष्ट्र एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन है। इसका गठन अन्तरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग करने, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शान्ति के लिए किया गया था। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी। 

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश शामिल हैं। यानी विश्व के लगभग सारे अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश इसका हिस्सा हैं। इस संस्था की संरचना में महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!