'PAK को ‘‘बदनाम’’ करने की बजाए भारत कश्मीर मुद्दे का करे समाधान'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 04:46 PM

army chief qamar javed bajwa defend pakistan role in fight against terrorism

पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान को ‘‘बदनाम’’ करने की बजाए भारत को कश्मीर मुद्दे का समाधान ‘‘राजनीतिक और कूटनीतिक’’ माध्यमों से करना चाहिए...

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान को ‘‘बदनाम’’ करने की बजाए भारत को कश्मीर मुद्दे का समाधान ‘‘राजनीतिक और कूटनीतिक’’ माध्यमों से करना चाहिए।  


भारत पर लगाया ये आरोप 
मीडिया खबर मुताबिक, रावलपिंडी में बीती रात रक्षा दिवस के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि दक्षिण एशिया को समृद्धि के लिए शांति की जरूरत है। भारत पर नियंत्रण रेखा पर निर्दोष लोगों की ‘‘हत्या’’ का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भारत को शांति को एक मौका देना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा,‘‘यह भारत के हित में है,मुद्दे(कश्मीर)के स्थायी समाधान के लिए उसे कश्मीरियों के खिलाफ गोलियों का इस्तेमाल और पाकिस्तान को बदनाम करने की बजाए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रक्रिया को तरजीह देनी चाहिए।’’ बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिए कश्मीर मुद्दे का समाधान चाहता है।   


आतंकवाद के खिलाफ है पाकिस्तान
उन्होंने कहा,‘‘दोनों देशों के लाखों लोगों का कल्याण स्थाई शांति से जुड़ा है। लेकिन ऐसा होने के लिए यह जरूरी है कि नियंत्रण रेखा पर निहत्थे और निर्दोष लोगों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाना बंद किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप उनके आत्म निर्णय के अधिकार में मदद के लिए, ‘‘राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देता रहेगा।’’  पाक सेना प्रमुख ने कहा कि उनका देश एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम युद्ध और आतंकवाद के खिलाफ हैं। हम परस्पर सम्मान और बराबरी के आधार पर सभी देशों से रिश्ता बनाना चाहते हैं।’’   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!