500 बच्चों का पिता है ये शख्स, पिता की 72 पत्नियों से रचाई शादी!(Pics)

Edited By ,Updated: 19 Jun, 2015 04:54 PM

article

अफ्रीका के देश कैमरून के बफुट क्षेत्र में रहने वाले राजा एबुंबी-2 की करीब 100 पत्नियां हैं।

नई दिल्ली: अफ्रीका के देश कैमरून के बफुट क्षेत्र में रहने वाले राजा एबुंबी-2 की करीब 100 पत्नियां हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि इनमें से 72 औरतें पहले उसके पिता की पत्नियां थी, फिर स्थानीय परंपरा के तहत राजा के बेटे ने पिता की रानियों से शादी की। क्योंकि परंपरा के अनुसार राजा के बाद उसके बेटे को सभी पत्नियों को अपना लेना होता है। 

11वें राजा के हैं 500 बच्चे
दरअसल, कैमरून में बहुविवाह प्रथा अब भी कानूनन सही है और देश के ग्रामीन हिस्सों में अक्सर मर्दों की कई पत्नियां होती हैं। 1968 में एबुंबी-2 के पिता की मौत हो गई थी और उन्हें बफुट क्षेत्र का 11वां राजा बनाया गया। उनके करीब 500 बच्चे हैं। 

संस्कार सीखाने की है परंपरा
राजा की तीसरी पत्नी ने एक समाचार पत्र से बातचीत में बताया कि जिस तरह हर सफल आदमी के पीछे बहुत निष्ठावान महिला का हाथ होता है। उसी तरह राजा के लिए उसकी पत्नियां का भी अहम योगदान होता है। इसलिए यहां की परंपराओं के अनुसार, अधिक उम्र की बीवियां कम उम्र की बीवियों को संस्कार सिखाती हैं और राजाओं को भी संस्कार सिखाने की परंपरा हैं क्योंकि वे राजकुमार से ही राजा बने होते हैं।

परंपरा का विरोध 
हालांकि कैमरून में अब बहुविवाह परंपरा का विरोध होने लगा है। बहुत कम लोग ही है, जो इस परंपरा के पक्ष में है। फिर भी यहां के राजा का मानना है कि यह उनका फर्ज बनता है कि वह अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाए रखें। राजा ने बताया कि उनकी पत्नियां उनके लिए बेहद अहम है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!