नहीं रहे पूर्व सीनेटर व अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन

Edited By ,Updated: 09 Dec, 2016 11:33 AM

astronaut us senator john glenn dies at 95

अमरीका के पूर्व सीनेटर एवं अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का आेहायो में निधन हो गया। ग्लेन पृथ्वी की कक्षा में जाने वाले पहले ...

ह्यूस्टन:अमरीका के पूर्व सीनेटर एवं अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन का आेहायो में निधन हो गया।ग्लेन पृथ्वी की कक्षा में जाने वाले पहले अमरीकी थे।वह 95 वर्ष के थे।

नासा ने ग्लेन के निधन के तत्काल बाद ट्वीट किया,‘‘हम पृथ्वी की कक्षा में जाने वाले पहले अमरीकी जॉन ग्लेन के निधन से दुखी हैं।वह एक सच्चे अमरीकी नायक थे। ईश्वर जॉन ग्लेन की आत्मा को शांति देे।’’इससे पहले आेहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के उस कॉलेज के एक प्रवक्ता ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने की जानकारी दी थी जिस कॉलेज का नाम अमरीका के इस बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री के नाम पर जॉन ग्लेन कॉलेज रखा गया है।बाद में जॉन ग्लेन कॉलेज ऑफ पब्लिक अफेयर्स ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि ग्लेन का आेहायो में कोलंबस के जेम्स कैंसर अस्पताल में कल निधन हो गया।

पूर्व अंतरिक्ष यात्री कुछ वर्ष पहले आघात होने के बाद से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका वर्ष 2014 में हृदय वाल्व प्रतिरोपण ऑपरेशन भी हुआ था। आेहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के जॉन ग्लेन कॉलेज ऑफ पब्लिक अफेयर्स के संचार निदेशक हैंक विल्सन ने ग्लेन के निधन की पुष्टि की। तीन बार पृथ्वी की परिक्रमा कर चुके ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले अमरीका के तीसरे अंतरिक्ष यात्री थे। वह कक्षा में जाने वाले पहले अमरीकी अंतरिक्ष यात्री थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!