दोस्तों संग मछली पकड़ने गए शख्स की मगरमच्छ के पेट से मिली लाश

Edited By Tanuja,Updated: 03 May, 2023 03:46 PM

australia body of missing fisherman found in crocodile

ऑस्ट्रेलिया  में  दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए एक शख्स के अचानक गायब होने के बाद उसकी बरामदगी का अजीब मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सिडनीः  ऑस्ट्रेलिया  में  दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए एक शख्स के अचानक गायब होने के बाद उसकी बरामदगी का अजीब मामला सामने आया है। पुलिस ने शख्स की खोज की तो उसका शव जंगलों में नहीं बल्कि एक मगरमच्छ के पेट में मिला है। 65 वर्षीय मृतक केविन डारमोडी को आखिरी बार शनिवार को उत्तरी क्वींसलैंड के केनेडी बैंड में देखा गया था।  केनेडी बैंड खारे पानी वाली जगह है, जहां भारी मात्रा में मगरमच्छ पाए जाते हैं।

 
केविन के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी कई जगह खोज की। केर्न्स के पुलिस निरीक्षक मार्क हेंडरसन ने कहा कि उसके दोस्तों ने उसके चिल्लाने और पानी में छपाक की तेज आवाजें सुनी थी। रेंजरों ने बाद में दो मगरमच्छों को गोली मारकर बेहोश किया। जब इनकी जांच की गई, तो पेट से मानव अवशेष मिले। ये अवशेष केविन के ही थे। पुलिस ने कहा कि केविन की तलाश का इस तरह से खत्म होना दुखद है। पुलिस ने दोनों मगरमच्छ को वहां से पकड़ा, जहां केविन को आखिरी बार देखा गया था।

 
केविन के दोस्तों के मुताबिक, वह एक अनुभवी मछुआरे थे और इलाके में वह एक बड़े ही सम्मानित व्यक्ति के तौर पर जाने जाते थे। वह उत्तरी क्वींसलैंड शहर लॉरा के निवासी थे। क्वींसलैंड राज्य के वन्यजीव अधिकारी माइकल जॉयस ने लोगों से सावधान रहने का आग्रह किया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाकों में मगरमच्छ की संख्या बहुत अधिक है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!