Edited By Tanuja,Updated: 06 Jan, 2019 02:33 PM
इस धरती पर करोड़ो तरह के जीव रहते हैं जिनकी जीवनशैली कई बार हमें हैरान कर देती हैं लेकिन Buprestid beetles नाम के जीव की जीवन शैली इतनी अजीब है कि इसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे...
मेलबर्नः इस धरती पर करोड़ो तरह के जीव रहते हैं जिनकी जीवनशैली कई बार हमें हैरान कर देती हैं लेकिन Buprestid beetles नाम के जीव की जीवन शैली इतनी अजीब है कि इसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। इस जीव का वैज्ञानिक नाम Julodimorpha bakewelli है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि कई बार Buprestid beetles जीव बीयर की बोतलों को अपना मादा साथी समझकर उसके साथ संबंध बनाते हैं। जी हाँ यह जीव कई बार अपने फीमेल साथी और बियर की बोतलों में फर्क नहीं कर पाते और इसी वजह से उन्हें बियर की बोतलों से संबंध बनाते हुए देखा गया है ।
साल 1983 में ऑस्ट्रेलिया के एक जीव वैज्ञानिक कपल डैरिल ग्वाइन और डेविड रेन्ट्ज ने सबसे पहले नर Buprestid beetles के इस व्यवहार पर अध्ययन किया था। उन्होंने इस जीव की तस्वीर भी जारी की थी जिसमें वो बियर की बोतल के साथ संबंध बनाते नजर आ रहे थे। फिर इसके बाद डैरिल ग्वाइन और डेविड रेन्ट्ज ने इसपर गहन रिसर्च करना शुरू की थी और उसमे उन्होंने पाया कि कई बार Buprestid beetles बियर की बोतलों के साथ संबंध बना रहे है।
बता दें इस प्रजाति की मादा का रंग भूरा होता है और इसमें समस्या यह है कि चमकदार भूरे रंग के बियर से भरे या खाली बोतलों या ग्लास को अक्सर नर Buprestid beetles गलतफहमी की वजह से अपनी मादा सहयोगी समझ बैठते हैं और उसी के साथ सम्बन्ध बनाना शुरू कर देते हैं । भूरे रंग की खूबसूरत बोतलों के अलावा ये जीव किसी भी अन्य रंग की तरफ आकर्षित नहीं होते।