बाइडेन ने पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को चुना वित्त मंत्री, जॉन कैरी होंगे जलवायु दूत

Edited By Tanuja,Updated: 24 Nov, 2020 11:58 AM

biden nominate janet yellen for treasury secretary

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को वित्त मंत्री पद के लिए चुना...

 वाशिंगटनः अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को वित्त मंत्री पद के लिए चुना है। सत्ता हस्तांतरण की योजना के जानकार एक व्यक्ति के मुताबिक अब येलेन बाइडेन  की आर्थिक नीतियों को आकार और दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। येलेन वित्त जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं। वित्त विभाग की कमान संभालने वाली वह प्रथम महिला होंगी। बाइडेन की योजना से परिचित एक व्यक्ति ने येलेन के नामांकन की पुष्टि की है।

 

इससे पहले भी परिपाटी को तोड़ते हुए येलेन फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की कमान 2014 से 2018 तक संभाली थी। बाद में वह बाइडन के प्रचार अभियान की सलाहकार बनीं। येलेन बाइडेन की अहम सलाहकार तथा उनके आर्थिक एजेंडे की प्रवक्ता भी होंगी। पदभार संभालने के बाद उन्हें महामारी के कारण कमजोर पड़ी अर्थव्यवस्था की चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा।  

 

इसके अलावा पेरिस जलवायु समझौते के प्रमुख वास्तुकारों में से एक जॉन कैरी को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने का एक और मौका मिल रहा है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें जलवायु दूत के तौर पर नामित किया है। बाइडन की सत्ता हस्तांतरण टीम ने इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने की बात स्पष्ट कर दी।

PunjabKesari

कैरी जलवायु परिवर्तन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पहले सदस्य होंगे। कैरी ने ट्वीट किया, ‘‘ अमेरिका को जल्द एक ऐसी सरकार मिलेगी जो, जलवायु संकट को एक राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के तौर पर देखेगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति, हमारे सहयोगिया और जलवायु संकट के युवा नेताओं के साथ राष्ट्रपति के जलवायु दूत के तौर पर इस मुद्दे को उठाने पर गर्व है।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!