अमेरिका में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी, महिला की मौत व 3 घायल

Edited By Tanuja,Updated: 28 Apr, 2019 10:27 AM

california synagogue shooting leaves one dead three wounded

अमेरिका में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हैं। घटना कैलिफोर्निया की है...

वॉशिंगटनः अमेरिका में यहूदी प्रार्थनास्थल पर गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हैं। घटना कैलिफोर्निया की है । इस मामले में 19 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मेयर का कहना है कि ये घृणा अपराध का मामला हो सकता है है। सैन डिएगो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "गोलीबारी के दौरान, चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया ।"

घटना में मारी गई महिला बहुत बुजुर्ग थीं।  जांचकर्ता उसकी सोशल मीडिया गतिविधि की समीक्षा कर रहे हैं और ऑनलाइन जारी किए गए एक खुले पत्र की वैधता की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सिनगॉग में गोलीबारी की घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली। गोलीबारी एक 'एआर-15 टाइप' राइफल से की गई थी। अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाओं में 'एआर-15' का इस्तेमाल किया गया है।
PunjabKesari
गोर ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक गश्त अधिकारी ने संदिग्ध पर गोली चलाई हालांकि वह अधिकारी उस समय ड्यूटी पर नहीं था। सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख डेविड निस्लेइट ने बताया कि संदिग्ध को बाद में के-9 अधिकारी ने पकड़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर "गहरी संवेदना" व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "अभी यह घृणा अपराध प्रतीत हो रहा है। प्रभावित लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।" 

 बताया जा रहा है कि घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 11:30 बजे पर हुई, जब धार्मिक स्थल के अंदर यहूदी स्वतंत्रता का जश्न मनाने का कार्यक्रम चल रहा था, तभी हमलावर ने धार्मिक स्थल में प्रवेश किया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि एक युवती और दो पुरुष घायल हो गए।  गौरतलब है कि छह महीने पहले भी पिट्सबर्ग में एक यहूदी धर्मस्थल को निशाना बनाया गया था, जिसमें बंदूकधारी ने 16 लोगों की हत्या कर दी थी। 

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में दुनियाभर में कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया है। धार्मिक स्थलों पर हमले का लगातार यह तीसरा मामला है। बीते रविवार को इस्टर के मौके पर श्रीलंका में गिरजाघरों पर हमला किया गया, इससे पहले न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिद को निशाना बनाया गया था और अब अमेरिका में यहूदियों के धार्मिक स्थल पर फायरिंग की गई है।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!