चीन: कोरोना वायरस से अब तक 170 की मौत, भारत समेत दुनियाभर के देश दहशत में

Edited By Pardeep,Updated: 30 Jan, 2020 08:21 AM

china 170 killed by corona virus

चीन के वुहान में फैले कोरोना वायरस से अब तक कुल 170 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही साथ ही अकेले चीन में 1000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दुनियाभर में इस वायरस से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। मृतकों और मरीजों की...

बीजिंगः चीन के वुहान में फैले कोरोना वायरस से अब तक कुल 170 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही साथ ही अकेले चीन में 1000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दुनियाभर में इस वायरस से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या 6 हजार के पार पहुंच गई है। मृतकों और मरीजों की बढ़ती संख्या देख भारत समेत दुनियाभर के देश दहशत में आ गए हैं। भारत समेत चार देशों ब्रिटेन, रूस, इंडोनेशिया और म्यांमार ने चीन की उड़ानों को रद्द कर दिया है।
PunjabKesari
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे चीन की यात्रा करने से बचें। भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली-शंघाई उड़ान को 31 जनवरी से 14 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया है। इंडिगो एयरलाइन्स ने भी बुधवार को घोषणा कर दी कि एक फरवरी से 20 फरवरी तक बेंगलूरु-हांगकांग रूट की फ्लाइट और दिल्ली से चेंगदु की विमान सेवा रद्द रहेगी। इंडिगो ने बताया है कि कोलकाता और गुवांगझु की फ्लाइट सेवा जारी रहेगी और इसकी सख्ती से निगरानी की जा रही है। एयर इंडिया और इंडिगो ने कॉकपिट सदस्यों केदक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा के दौरान एन-95 मास्क पहनने का निर्देश दिया है। 
PunjabKesari
चीन के होटलों में पसरा सन्नाटा
कोरोना वायरस के आतंक के चलते चीन के आलीशान होटलों में सन्नना पसरा है। वुहान में मौजूद लग्जरी होटल द मार्को पोलो में कदम रखेंगे तो उसके स्वागत कक्ष में आपको कोई नहीं मिलेगा। लोगों में जिंदगी और मौत के भय का आलम ये है कि लोग बंदी के चलते दुनिया से ही नहीं आसपास के लोगों से भी कटने लगे हैं। मार्को पोलो होटल में कुल 356 कमरे हैं और अभी सिर्फ 20 लोग रह रहे हैं। वो भी इस कारण से क्योंकि उन्हें लॉकडाउन के कारण बाहर जाने की इजाजत नहीं है। जो कर्मचारी होटल में काम कर रहे हैं वो सुरक्षा सूट पहनकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।

ब्रिटेन, रूस, इंडोनेशिया और म्यांमार ने भी लगाई उड़ानों पर रोक
ब्रिटिश एयरवेज ने चीन से आने वाली और चीन जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। ब्रिटिश एयरवेज ने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। इसी तरह म्यांमार ने भी चीन की तीन उड़ानों को रद्द किया है। रूस की विमान कंपनी उरल्स ने भी यूरोप जैसे पेरिस और रोम की फ्लाइटों को रद्द कर दिया है क्योंकि यहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 

अमेरिका और जापान ने अपने 406 लोगों को निकाला 
चीन के प्रांत हुबेई की राजधानी वुहान में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को अमेरिका ने विशेष विमान के जरिए 200 लोगों को वापस अपने देश बुला लिया। इसी तरह जापान ने भी अपने 206 लोगों को सुरक्षित टोक्यो पहुंचा दिया। विमान से वापस आ रहे लोगों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम लगी रही। वहीं भारत भी वुहान में फंसे 300 छात्रों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी में लगा है। इसके अलावा फ्रांस और दक्षिण कोरिया भी अपने लोगों को विशेष विमान से वापस निकालने की तैयारी कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने भी बुधवार को कहा कि जो देश अपने लोगों को यहां से निकालना चाहते हैं उनकी पूरी मदद की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!