Edited By Tanuja,Updated: 28 Jul, 2019 09:43 AM
दक्षिण पश्चिम चीन के एक गांव में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है ...
बीजिंगः दक्षिण पश्चिम चीन के एक गांव में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है और 22 लोग अब भी लापता हैं। सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ' के अनुसार स्थानीय आपदा बचाव कमान के अनुसार गुइझोउ प्रांत की शुइचेंग काउंटी से 40 लोगों को बचा लिया गया है।
उसने बताया कि मृतक संख्या 29 हो गई है और 22 लोग अब भी लापता हैं। शुइचेंग में मंगलवार को भूस्खलन के कारण 21 मकान जमींदोज हो गए थे। मौके पर बचाव कार्य अब भी चल रहा है।