शिनजियांग में मुस्लिम आबादी घटाने के लिए उइगर महिलाओं को निशाना बना रहा चीन

Edited By Tanuja,Updated: 13 May, 2021 11:13 AM

china targets xinjiang muslim women to suppress birth rate

चीन में जहां गिरती जन्मदर को रोकने के प्रयास में देशभर की महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं उइगर बहुल ...

 बीजिंगः चीन में  जहां  गिरती जन्मदर को रोकने के प्रयास में देशभर की महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित  किया जा रहा है वहीं उइगर बहुल शिनजियांग में महिलाओं को कम बच्चे पैदा करने के लिए विवश  की जा रही हैं।  चीन में  उइगर मुस्लिमों के साथ अत्याचारों का असर अब उनकी जनसंख्या पर दिखने लगा है।   शिनजियांग में जन्म दर कम करने के लिए चीन मुस्लिम महिलाओं को निशाना बना रहा है। शी जिनपिंग सरकार शिनजियांग क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर कम बच्चे पैदा करने के लिए मजबूर करती है।

 

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों पर शिकंजा कसता जा रहा है। वह अब इस समुदाय की आबादी कम करने  के लिए उइगर महिलाओं को निशाना बना रहा है। उन्हें गर्भनिरोधक उपाय अपनाने के लिए विवश किया जाता है। ऐसा नहीं करने पर भारी-भरकम जुर्माने या हिरासत का सामना करना पड़ता है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक डिवाइस लगवाना स्वैच्छिक है।

 

लेकिन सरकारी सूचनाओं और मीडिया   रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी क्षेत्र की आबादी नियंत्रित करने के लिए बलपूर्वक प्रयास कर रही है। शिनजियांग की कई महिलाओं ने बताया कि उन पर दबाव डाला जाता है। अगर कोई महिला कई बच्चों की मां है और उसने गर्भनिरोधक प्रक्रिया अपनाने से इन्कार कर दिया तो उसे भारी जुर्माने या हिरासत केंद्र का सामना करना पड़ता है। हिरासत केंद्र का सामना करने वाली कुछ महिलाओं ने कहा कि उनको अत्याचार का सामना करना पड़ा। उनको ऐसी दवाएं दी गई जिससे उनकी माहवारी बंद हो गई और शरीर मे कई विकार शुरू हो गए

 

बता दें कि पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में 2017 और 2019 के बीच जन्म दर में बहुत ज्यादा गिरावट देखी गई है। यह गिरावट इसलिए ध्यान खींचती है क्योंकि हाल के इतिहास में किसी भी क्षेत्र में जन्म दर में आई यह सबसे अधिक गिरावट है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के मुस्लिम बहुल इलाकों में जन्मदर 48.74 फीसदी तक कम हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक 'ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, उन इलाकों में 48.74 प्रतिशत की गिरावट आई है जहां उइगर, कजाख और अन्य बड़े मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यक रहते हैं। यह रिपोर्ट चीनी सरकार के करीब एक दशक के आंकड़ों पर आधारित है। देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक क्षेत्र में 2017 और 2018 के बीच भी जन्म दर 43.7 प्रतिशत गिरी और 1 लाख 60 हजार बच्चों का ही जन्म हुआ।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!