अनोखे अंदाज में लात मारता है ये 'चाइनीज बकरा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Edited By Tanuja,Updated: 13 Aug, 2019 03:10 PM
बकरीद यानि ईद-उल-अजहा भारत में 12 अगस्त को मनाई गई। बकरीद रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के ...
इंटरनेशनल डेस्कः बकरीद यानि ईद-उल-अजहा भारत में 12 अगस्त को मनाई गई। बकरीद रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद आती है।यह त्योहार मुख्य रूप से कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने दी जाती है।
इस बकरीद पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बकरा शख्स को लात मारता दिख रहा है जिसको ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस बकरे को चाइनीज बकरा कहा जा रहा है। क्योंकि वो कुंग फू स्टाइल में शख्स को लात मार रहा है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चाइनीज बकरे को नजरअंदाज करें, क्योंकि वो कुंग फू जानते हैं। इस वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है।