Edited By Yaspal,Updated: 02 Aug, 2019 07:16 PM
इंडोनेशिया के घनी आबादी वाले जावा द्वीप के दक्षिणी तट पर शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने यह जानकारी दी है...
जकार्ताः इंडोनेशिया के घनी आबादी वाले जावा द्वीप के दक्षिणी तट पर शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
राजधानी जकार्ता के दक्षिण-पश्चिम में सुमूर से लगभग 147 किलोमीटर दूर 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।