Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 09:47 PM
ताइवान के पूर्वी तट पर हुआ-लियेन से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर में रविवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भसर्वेक्षण विभाग ने दी है।
इसमें किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है और ताइवान की हाई स्पीड...
ताइपे: ताइवान के पूर्वी तट पर हुआ-लियेन से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर में रविवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भसर्वेक्षण विभाग ने दी है।
इसमें किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है और ताइवान की हाई स्पीड रेल प्रणाली और स्थानीय रेलवे का संचालन सामान्य ढंग से हो रहा है। भूकंप का केंद्र 7.8 किलोमीटर की गहराई पर था। विभाग ने उसी क्षेत्र में एक और भूकंप की जानकारी दी है, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई।