लुप्तप्राय: प्रजाति के 300 कछुए मेक्सिको तट पर मिले मृत

Edited By Isha,Updated: 30 Aug, 2018 11:15 AM

endangered 300 turtles of species found on the coast of mexico

दक्षिणी मेक्सिको के तट पर लुप्तप्राय: प्रजाति के 300 से ज्यादा कछुए मृत अवस्था में मिले, ये कछुए मछली पकडऩे के उस किस्म के जाल में फंसे हुए थे जिसके इस्तेमाल पर पाबंदी है। पर्यावरण

मेक्सिको सिटीः दक्षिणी मेक्सिको के तट पर लुप्तप्राय: प्रजाति के 300 से ज्यादा कछुए मृत अवस्था में मिले, ये कछुए मछली पकडऩे के उस किस्म के जाल में फंसे हुए थे जिसके इस्तेमाल पर पाबंदी है। पर्यावरण अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
मेक्सिको के तट पर पिछले कुछ सप्ताह में यह दूसरी बार है जब इतनी ज्यादा संख्या में कछुए मृत मिले हैं। ये कछुए लुप्तप्राय पैसिफिक रिडले टर्टल प्रजाति के हैं। यह कछुए ओक्साका प्रांत के पुओर्टो एस्कोडिनो तट पर मिले हैं। पर्यावरण से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी आठ दिन पहले 120 मीटर लंबे मछली के जाल में फंसकर डूब गए थे।
PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 17 अगस्त को उन्हें 122 समुद्री कछुए पड़ोसी राज्य चिआपास में तट पर मृत मिले थे। उनमें से भी ज्यादातर लगभग इसी प्रजाति के थे। कुछ कछुओं के खोल और सिर पर जख्म के निशान थे।  मेक्सिको ने वर्ष 1990 में समुद्री कछुओं को पकडऩे पर प्रतिबंध लगा दिया था।      
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!