वाहन शुल्कों पर यूरोपीय संघ की अमरीका को कड़ी चेतावनी

Edited By Pardeep,Updated: 02 Jul, 2018 09:46 PM

eu warns on vehicle tariffs

यूरोपीय संघ (ईयू) ने अमरीका को वाहनों पर भारी शुल्क लगाने की धमकी को लेकर आगाह किया है। ईयू ने कहा है कि यदि अमरीका ऐसा करता है तो इस पर जवाबी कदम उठाया जाएगा तथा इससे अमरीका की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचेगा। शुक्रवार को अमरीकी अधिकारियों को...

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) ने अमरीका को वाहनों पर भारी शुल्क लगाने की धमकी को लेकर आगाह किया है। ईयू ने कहा है कि यदि अमरीका ऐसा करता है तो इस पर जवाबी कदम उठाया जाएगा तथा इससे अमरीका की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचेगा। शुक्रवार को अमरीकी अधिकारियों को लिखे पत्र में कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्यापार को लेकर यूरोप भी संभवत: चीन जितना ही बुरा है। 
PunjabKesari
ट्रंप का यह तंज दोनों पक्षों के बीच बढ़ते व्यापार विवाद का संकेतक है। जैसे को तैसा की तर्ज पर यूरोपीय संघ ने अमरीका में बनी जींस और हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर शुल्क लगाया है। अमरीका ने यूरोपीय कारों के आयात पर भी 20 प्रतिशत का शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी विवादों के घेरे में रही राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर दी गई है। इसकी पुष्टि भी आगामी महीनों में हो सकती है। 
PunjabKesari
ट्रंप ने ‘ फॉक्स न्यूज ’ से कहा कि संभवत: यूरोपीय संघ की चीन की तरह ही बुरा है। हालांकि, यह कुछ छोटा है। ट्रंप ने कहा, ‘‘ वे हमारे यहां र्मिसडीज भेजते हैं, लेकिन हम अपनी कारें नहीं भेज सकते। देखें वे हमारे किसानों के साथ क्या करते हैं। वे हमारे कृषि उत्पाद नहीं चाहते। उनके भी अपने किसान हैं। हम अपने किसानों को संरक्षण नहीं देते, वे अपने किसानों को देते हैं। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकनर जुलाई के अंत तक अमरीका जाएंगे जिससे व्यापार विवादों को सुलझाया जा सके।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!