लीबिया में लडाकू विमानों ने किए तीन हमले

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 06:16 PM

fighters in libya made three attacks

लीबिया के देरना शहर में लड़ाकू विमानों ने आज तीन हवाई हमले किए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी...

बेनगाजी(लीबिया): लीबिया के देरना शहर में लड़ाकू विमानों ने आज तीन हवाई हमले किए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी। 

लीबिया में या पड़ोसी मिस्र में अधिकारियों से आज के हमलों के बारे में तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहला हमला पूर्वी शहर देरना में हुआ जबकि दो अन्य हमले दहार-अल हमार में हुए। उल्लेखनीय है कि मिस्र की राजधानी काहिरा के मिनया प्रांत में शुक्रवार को बसों और ट्रक से चर्च जाते समय अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में कॉप्टिक ईसाई समुदाय के 29 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हुए थे। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!