Edited By Pardeep,Updated: 06 Oct, 2019 04:43 AM
साइबेरिया की एक खदान में एक हीरे के अंदर एक और हीरा मिला है। इतिहास में इस तरह का यह पहला वाकया है। रूस की खदान कंपनी अलरोसा पी.जे.एस.सी. ने यह जानकारी दी। अलरोसा ने एक बयान में कहा कि हीरा 80 करोड़ साल से ज्यादा पुराना हो सकता है। इसे रूस की...
मॉस्को: साइबेरिया की एक खदान में एक हीरे के अंदर एक और हीरा मिला है। इतिहास में इस तरह का यह पहला वाकया है। रूस की खदान कंपनी अलरोसा पी.जे.एस.सी. ने यह जानकारी दी।
अलरोसा ने एक बयान में कहा कि हीरा 80 करोड़ साल से ज्यादा पुराना हो सकता है। इसे रूस की पारंपरिक गुडिय़ा ‘मैट्रीओशका’ जैसा कहा जा रहा है। उस गुडिय़ा में बड़ी गुडिय़ा के अंदर छोटी गुडिय़ा होती है। मैट्रीओशका हीरे का वजन 0.62 कैरेट है, जबकि इसके अंदर के पत्थर का वजन 0.02 कैरेट है।