Edited By Tanuja,Updated: 01 Jun, 2019 01:31 PM
इंडोनेशिया की पूर्व प्रथम महिला अनी युधोयोनो का 66 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया
जकार्ताः इंडोनेशिया की पूर्व प्रथम महिला अनी युधोयोनो का 66 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार की सुबह युधोयोनो ने अंतिम सांस ली।
वह इंडोनेशिया के छठे राष्ट्रपति सुसिलो बामबांग युधोयोनो की पत्नी थीं। सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में कई महीने से उनका कैंसर का उपचार चल रहा था। उनके परिवार में पति, दो पुत्र और पोते-पोतियां हैं।