Edited By Tanuja,Updated: 02 Jun, 2018 05:24 PM
केंद्रीय मैक्सिकन शहर सलामंका में गुरुवार को बंदूकधारी हमलावरों ने 6 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हाल के महीनों में सुरक्षा बलों पर सबसे घातक हमलों में से एक है...
मैक्सिकोः केंद्रीय मैक्सिकन शहर सलामंका में गुरुवार को बंदूकधारी हमलावरों ने 6 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हाल के महीनों में सुरक्षा बलों पर सबसे घातक हमलों में से एक है। सलामंका शहर के एक वरिष्ठ आधिकारी गिलर्मो मालडोनाडो ने मैक्सिकन टेलीविजन पर एक वीडियो प्रसारण में ये बातें कहीं।
दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिस पर किए गए इस हमले का उद्देश्य स्पष्ट नहीं बताया गया है। टेलीविजन प्रसारण में बताया गया कि एक सफेद वाहन में आए कम से कम तीन बंदूकधारियों ने निहत्थे यातायात पुलिस कर्मियों पर गोली चलाई और वहां से भाग गए। बताया जाता है कि, पिछले साल मेक्सिको में हुई हत्या के आंकड़े रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए थे, लेकिन इस साल ये आंकड़ा इससे भी ज्यादा बढ़ गया है।
सलामंका मैक्सिको की तेल कंपनी पेमेक्स की 6रिफाइनरियों में से एक है, जहां आमतौर पर ईंधन चोरी और प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच संघर्ष होता रहता है। अलग-अलग अखबारों रिफार्मा और ब्रॉडकास्टर मिलनियो ने बताया हिंसक दक्षिणपश्चिमी राज्य में पांच लोगों की गोली मार दी गई थी। रिफार्मा अखबार के मुताबिक, वे पांचों एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि छठा उनसे अलग था। सरकारी अधिकारियों ने इस घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।