श्रीलंका में मूसलाधार बारिश से 7 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

Edited By Tanuja,Updated: 21 May, 2018 06:51 PM

heavy rains landslides kill 7 in sri lanka

श्रीलंका में मानसून की भारी बारिश और तेज हवाओं से कम से कम 7 लोग मारे गए और 1,000 से ज्यादा विस्थापित हो गए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव अभियानों के लिए सेना को तैनात किया है

कोलंबोः  श्रीलंका में मानसून की भारी बारिश और तेज हवाओं से कम से कम 7 लोग मारे गए और 1,000 से ज्यादा विस्थापित हो गए। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव अभियानों के लिए सेना को तैनात किया है। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने कहा कि अब तक 1,024 लोग विस्थापित हुए हैं और उन्हें अस्थाई जगहों पर आश्रय दिया गया है। ‘ कोलंबो गजट ’ की खबर के अनुसार देश के अधिकतर हिस्सों में प्रतिकूल मौसम से अब तक 7 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों प्रभावित हुए हैं।

डीएमसी ने कहा कि बाडुला, केगाले और कालुतारा में सबसे ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। देश में पिछले कुछ दिनों से बनी हुई मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण 170 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।  कई इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है जबकि बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रमुख नदियों के आसपास रह रहे लोगों को भी सचेत कर दिया है।  राहत मुहैया कराने एवं बचाव अभियानों में शामिल होने के लिए सेना , नौसेना और वायुसेना को सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है।

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया है। लोगों के मारे जाने के अलावा पिछले 48 घंटों में एक्सप्रेसवे पर7  हादसे होने की खबर है। श्रीलंकाई पुलिस मोटरचालकों को बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दे रही है।      इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में बारिश की मौजूदा दशाएं और आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!