Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 03:33 PM
अमरीका में फ्लोरिडा के उत्तर-पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर होकर कैटेगरी 1 श्रेणी ...
मियामी: अमरीका में फ्लोरिडा के उत्तर-पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर होकर कैटेगरी 1 श्रेणी का बन गया और फ्लोरिडा के उत्तरपश्चिम तट की तरफ गमन कर रहा है।
स्थानीय समय के अनुसार रात के 2 बजे हवा की रफ्तार घटकर करीब 85 मील प्रति घंटा हो गई और अनुमान है कि यह आज उत्तरी फ्लोरिडा या दक्षिणी जॉर्जिया पहुंचने पर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल जाएगा।
फ्लोरिडा के बड़े हिस्सों में तटीय बाढ़ की चेतावनी अब भी प्रभावी है। यहां 60 लाख से ज्यादा लोगों को इरमा की वजह से घर छोड़कर सुरक्षति स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है।