Indonesia: कैंडी फैक्टरी में लगी भीषण आग, 3 की मौ/त, 36 कर्मचारी लापता

Edited By Updated: 22 Nov, 2026 10:47 AM

indonesia candy factory 36 employees missing

इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में कैंडी बनाने वाले एक कारखाने में शनिवार को आग लग गयी जिससे इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य कर्मचारी लापता हो गए।

जकार्ताः इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में कैंडी बनाने वाले एक कारखाने में शनिवार को आग लग गयी जिससे इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य कर्मचारी लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग जकार्ता से सटे बैंटन प्रांत के सेरांग जिले में स्थित पीटी फोनुसा अगुंग मुलिया कारखाने में लगी। इस कारखाने में मिल्किटा ब्रांड की दूध से बनी कैंडी और नाश्ते के लिए खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं। राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को जीवित बचा लिया गया, जिनमें चार घायल कर्मचारी भी शामिल हैं।

एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल लापता 36 कर्मचारियों की तलाश में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी सेरांग जिले और बैंटन प्रांत के दमकलकर्मी कारखाने के कई हिस्सों में आग बुझाने में जुटे हुए थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!