अधिक बारिश के कारण इंडोनेशिया बदलेगा राजधानी

Edited By Tanuja,Updated: 01 May, 2019 10:29 AM

indonesia ready to move capital from jakarta

इंडोनेशिया अपने देश की राजधानी जकार्ता को परिवर्तित करने पर विचार कर रहा है। जकार्ता पोस्ट के मुताबिक राष्ट्रपति जोको विडोडो की सरकार देश में अधिक समान विकास के लिए नए केंद्र को

जकार्ता: इंडोनेशिया अपने देश की राजधानी जकार्ता को परिवर्तित करने पर विचार कर रहा है। जकार्ता पोस्ट के मुताबिक राष्ट्रपति जोको विडोडो की सरकार देश में अधिक समान विकास के लिए नए केंद्र को स्थापित करना चाहती है और इसके अलावा पर्यावरणीय चिंताएं और अधिक भीड़-भाड़ भी है। नई राजधानी की स्थापना के स्थान की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विडोडो सरकार वाशिंगटन की तरह एक नए शहर में सरकार का केंद्र स्थापित करना चाहती है।
PunjabKesari
इंडोनेशिया की नैशनल डिवैलपमैंट प्लाङ्क्षनग एजैंसी ने मंगलवार सुबह कैबिनेट की बैठक के दौरान विस्थापन की योजना के शुरुआती अध्ययन को पेश किया था। एजैंसी के प्रमुख बाम्बांग ब्रॉडजोनेगोरो ने कहा कि ‘राष्ट्रपति ने इस बैठक में 3 विकल्पों को पेश किया। पहला-जकार्ता को ही राजधानी रहने दिया जाए लेकिन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकारी जिला केंद्रों को राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रीय स्मारकों के पास निर्मित किया जाए।
PunjabKesari
दूसरा विकल्प-नई राजधानी का निर्माण जकार्ता से 50 से 70 किलोमीटर की दूरी पर किया जाए। तीसरे विकल्प में जावा से बाहर राजधानी को स्थापित करने का सुझाव दिया है जो इंडोनेशिया के केंद्र में स्थित हो। उल्लेखनीय है कि जकार्ता का आधा भाग समुद्री स्तर से नीचे है और वह निरंतर सिकुड़ता जा रहा है। राजधानी साल 2025 में 2008 के मुकाबले 40 से 60 सैंटीमीटर अधिक नीचे होगी। इसका मतलब यह सिकुडऩ समुद्री जल को राष्ट्रपति भवन में आने की अनुमति देगी।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!