इंडोनेशियाः तेल के कुएं में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या हुई 21

Edited By Isha,Updated: 26 Apr, 2018 01:06 PM

indonesia the number of dead in the fire in oil wells increased

इंडोनेशिया में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई और कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हादसा बुधवार तड़के हुआ था। अधिकारियों के

पेरेउलेकः इंडोनेशिया में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई और कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हादसा बुधवार तड़के हुआ था। अधिकारियों के आग पर काबू पाने तक पेरेउलेक के गांव में कई मकान खाक हो गए थे। 

आचे प्रांत के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अधिकारी हेनी नूरमायनी ने कहा, ‘‘आग पर अब काबू पा लिया गया है। हम अब भी घायलों और घटनास्थल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित पुराने एवं अवैध कुएं से तेल निकाल रहे थे।

अधिकारी अब भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आग एक सिगरेट जलने के कारण लगी। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता सेत्यो वास्सितो ने कहा कि वहां कई लोग थे जो सिगरेट पी रहे थे। दक्षिण पूर्वी एशिया द्वीप समूह में कई हजार तेल के कुएं होने का अनुमान है।    
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!