शंघाई में कोरोना ने फिर दिखाया खौफनाक चेहरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये दिल दहला देने वाला वीडियो

Edited By Anil dev,Updated: 22 Apr, 2022 12:13 PM

international news punjab kesari china shanghai lockdown

चीन के शंघाई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 11 और मरीजों की मौत के बाद बढ़ते जन आक्रोश की खबरों के बीच शहर में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। खबरों के अनुसार, 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना वायरस की मौजूदा लहर के दौरान मरने वाले...

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के शंघाई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 11 और मरीजों की मौत के बाद बढ़ते जन आक्रोश की खबरों के बीच शहर में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। खबरों के अनुसार, 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना वायरस की मौजूदा लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गयी है। 


इसी बीच चीन से एक भयानक वीडियो सामने आया है। इसमें वीडियो में कचरे के बैग में कुत्ते और बिल्लियां को भरा गया है। जो हिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस भयावह वीडियो में सड़क के किनारे कूड़े के बड़े-बड़े थैले रखे गए हैं, जिसमें जीवित बिल्लियां भरी पड़ी हैं। वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा है कि शंघाई में 26 मिलियन लोग लॉकडाउन में हैं। ट्वीट में आगे लिखा गया है कि चीन के शंघाई में लोग अपनी बालकनियों से आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं, जो लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उनके पालतू जानवरों को जिंदा मारा जा है। 

शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17,629 नए मामले
शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17,629 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 4.7 फीसदी कम है। एक मार्च के बाद से शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,43,500 हो गयी है। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की शुक्रवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, देशभर में कोविड-19 के 30,813 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शंघाई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 11 मरीजों की मौत हुई थी। इस बीच, शंघाई ने लॉकडाउन की अवधि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। शहर में लॉकडाउन लगे चौथा हफ्ता चल रहा है। 
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!