न्यूजीलैंड हमले के बाद बोला ईरानः पश्चिमी देश दे रहे ‘इस्लामोफोबिया’ को बढ़ावा

Edited By Tanuja,Updated: 16 Mar, 2019 03:46 PM

iran accuses west of fuelling islamophobia after new zealand massacre

न्यूजीलैंड नरसंहार में 49 नमाजियों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पश्चिमी सरकारों पर ‘

 

तेहरानः न्यूजीलैंड नरसंहार में 49 नमाजियों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पश्चिमी देशों की सरकारों पर ‘‘इस्लामोफाबिया’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी एक बयान में रूहानी ने कहा कि गोलीबारी दर्शाती है कि ‘‘ कुछ पश्चिमी सरकारें दुर्भाग्यवश पश्चिम में इस्लामोफोबिया (इस्लाम से डर) को बढ़ावा दे रही हैं जिसका हम सबको मिलकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। ’’

इस बीच, अंकारा ने हमलावर के कई बार तुर्की आने के संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है। तुर्की के एक अधिकारी ने बिना तारीख बताए कहा कि मामले में गिरफ्तार ऑस्ट्रेलियाई कई बार तुर्की आया और लंबे समय तक यहां रहा।  नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें लगता है कि संदिग्ध संभवत: अन्य देशों यूरोप, एशिया और अफ्रीका भी गया था। हम संदिग्ध की गतिविधियों और देश में उसके संबंधों का पता लगा रहे हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया में जन्मे ब्रेंटन टारेंट (28) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी कर 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!