महिला ने 10 साल तक फ्रीजर में छिपाए रखी मां की लाश !

Edited By Tanuja,Updated: 30 Jan, 2021 05:48 PM

japanese woman hid mother s body in freezer for 10 years

जापान में  अपराध का एक खौफनाक मामला सामने आया है । यहां एक महिला ने अपनी मां की लाश को घर में बने फ्रीजर में 10 साल तक छिपाए रखा...

इंटरनेशनल डेस्कः जापान में  अपराध का एक खौफनाक मामला सामने आया है । यहां एक महिला ने अपनी मां की लाश को घर में बने फ्रीजर में 10 साल तक छिपाए रखा। इसका खुलासा तब हुआ जब एक क्लीनर उसके घर की साफ सफाई करने पहुंचा।   मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी महिला 48 साल की युमी योशिनो राजधानी टोक्यो के एक अपार्टमेंट में अपनी मां के साथ रहा करती थी। आज से लगभग 10 साल पहले युमी की मां की मौत हो गई थी, लेकिन इस महिला ने चुपचाप शव को घर में रखे एक फ्रीजर में डालकर बंद कर दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी महिला युमी योशिनो को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

दरअसल  इस महिला को डर था कि उसे अपार्टमेंट से बाहर न निकाल दिया जाए क्योंकि नगर निगम ने इस फ्लैट को महिला की मां के नाम पर आबंटित किया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  मां की मृत्यु के समय उसकी उम्र लगभग 70 साल थी। टोक्यो नगर निगम ने इस घर का पट्टा मृतका महिला के नाम पर जारी किया था। इस महिला को डर था कि अगर नगर निगम को उसकी मां की मौत का पता चला तो उससे इस घर को खाली करवा लिया जाएगा। महिला की मौत का समय और कारण का अभी तक पता नहीं किया जा सका है।

  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!