मीडिया की अटकलों पर लगा प्रश्नचिन्ह, सार्वजनिक प्रोग्राम में फिर दिखी किम की बहन

Edited By Tanuja,Updated: 04 Jun, 2019 09:42 AM

kim s sister back in public eye at north korea s

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की छोटी बहन प्योंगयांग में एक सामूहिक खेल कार्यक्रम के दौरान 50 दिनों बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं...

प्योंगप्यांगः उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की छोटी बहन प्योंगयांग में एक सामूहिक खेल कार्यक्रम के दौरान 50 दिनों बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं। मीडिया में इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि किम यो जोंग को उनके भाई ने वॉशिंगटन के साथ परमाणु शिखर वार्ता असफल रहने के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर रहने को कहा है।

PunjabKesari

किम यो जोंग के सार्वजनिक तौर पर नजर आने के बाद मीडिया की इन अटकलों पर प्रश्न चिह्न लग गया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को दिखाया कि जोंग अपने भाई, उनकी पत्नी और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकर प्योंगयांग के मे डे स्टेडियम में तालियां बजा रही हैं और संगीतमय प्रस्तुति का आनंद ले रही हैं।

सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के अधिकारी किम योंग चोल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। ऐसा बताया जा रहा था कि चोल को शिखर वार्ता असफल रहने के बाद कड़े श्रम की सजा दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!