Edited By Pardeep,Updated: 06 Feb, 2024 06:22 AM
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के एक प्रकार के कैंसर रोग से पीड़ित होने का पता चला है और उनका इलाज शुरू हो गया है। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इंटरनेशनल डेस्कः ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के एक प्रकार के कैंसर रोग से पीड़ित होने का पता चला है और उनका इलाज शुरू हो गया है। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ब्रिटेन के शाही परिवार का आधिकारिक निवास है। बकिंघम पैलेस ने कहा कि इस कैंसर का चार्ल्स तृतीय के हालिया इलाज से कोई संबंध नहीं है। उसने यह नहीं बताया कि 75 वर्षीय चार्ल्स को किस प्रकार का कैंसर है। उसने कहा कि चार्ल्स अपने इलाज को लेकर पूरी तरह से सकारात्मक हैं और जल्द से जल्द पूर्ण सार्वजनिक जीवन में लौटने के लिए उत्सुक हैं।
73 साल की उम्र में बने थे राजा
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स III ब्रिटेन के राजा बने थे. पिछले साल मई में उनकी ताजपोशी हुई थी। इसके बाद उन्हें किंग चार्ल्स III के नाम से संबोधित किया जाता है। वो 73 साल की उम्र में राजा बने थे।
चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948 को बकिंघम पैलेस में हुआ था। वो 4 साल के थे जब उनकी मां को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताज पहनाया गया था। 1969 में 20 साल की उम्र में उन्हें महारानी ने कैरफर्नन कैसल में प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में नियुक्त किया गया था।
चार्ल्स ने 29 जुलाई 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की। उस शादी से उनके दो बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी का जन्म हुआ। 28 अगस्त 1996 को शादी टूट गई। 9 अप्रैल 2005 को उन्होंने कैमिला से शादी की।