Edited By Pardeep,Updated: 19 Feb, 2019 10:27 PM
स्विट्जरलैंड में मंगलवार को एक स्की स्टेशन पर हुए हिमस्खलन की घटना में बर्फ के नीचे कई लोगों के दब जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी हिमस्खलन की यह घटना क्रांस-मोंटाना के प्लेन मोर्ट स्की ट्रैक में दोपहर दो बजकर 15 मिनट हुई और इससे कई लोग...
जेनेवा: स्विट्जरलैंड में मंगलवार को एक स्की स्टेशन पर हुए हिमस्खलन की घटना में बर्फ के नीचे कई लोगों के दब जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हिमस्खलन की यह घटना क्रांस-मोंटाना के प्लेन मोर्ट स्की ट्रैक में दोपहर दो बजकर 15 मिनट हुई और इससे कई लोग बर्फ के नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल घटनास्थल पर हैं। क्रांस-मोंटाना रिजॉर्ट में प्लेन-मोर्ट सबसे ऊंचा स्की ट्रैक है। यह 3,000 मीटर की ऊंचाई पर है। स्कूलों में छुट्टियां होने से इस सप्ताह यहां बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।