हिरोइन से इश्क करना डॉन को पड़ा मंहगा, हुआ गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 14 Jan, 2016 12:42 PM

mexico el chapo kate del castillo police

मैक्सिको के ड्रग माफिया 'अल चापो' गुजमेन एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग डीलर और नशे की दुनियाा बेताज बादशाह जैसे नामों से अल चेपो जाना जाता है।

मैक्सिको; मैक्सिको के ड्रग माफिया 'अल चापो' गुजमेन एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग डीलर और नशे की दुनियाा बेताज बादशाह जैसे नामों से अल चेपो जाना जाता है। अल चेपो मैक्सिको की सबसे मजबूत जेल तोडकऱ फरार हुआ था। लेकिन बताया जा रहा है कि शातिर गुजमेन इतनी आसानी से पुलिस के हाथ नहीं आता अगर वह अपने देश की चर्चित अभिनेत्री केट डेल कास्टिलो की दीवानगी में अपनी सुरक्षा को ताक पर नहीं लगा देता।

दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग डीलर और नशे की दुनियाा बेताज बादशाह जैसे नामों से अल चेपो जाना जाता है। अल चेपो मैदरअसल उसे अभिनेत्री केट डेल केस्टिल से प्यार हो गया था। तेलेमुंथो सीरीज की फिल्म द क्वीन ऑफ साउथ में केट ने एक ड्रग डीलर का किरदार निभाया था। इस फिल्म को देखकर चेपो केट का दीवाना हो गया और केट से मिलकर हीरो बनने का सपना देखने लगा। 
 
केट से एक बार बातचीत होने के बाद दोनो एक दूसरे के लगातार सम्पर्क में रहने लगे। दोनों रात दिन एक दूसरे से चैट करते रहते। दरअसल, पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब केट ने एक इंटरव्यू के दौरान इकरार किया कि वे एक बहुत बड़े ड्रग डीलर के सम्पर्क में है। पुलिस ने जब इस इंटरव्यू के तथ्य खोजे तो इस बात के पुख्ता सबूत मिले की यह इंटरव्यू केट ने फिक्स कराया था। इंटरव्यू एक जंगल में लिया गया था, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है चेपो एक खुले स्थान पर बैठा है जहां चारो तरफ सिर्फ जंगल ही दिखाई दे रहा है।
 
पुलिस को इस बात का भी पता लग चुका था कि चेपो केट का दीवाना है और इससे एक बार मिलना चाहता है, चेपो केट से मिलकर अपने ऊपर फिल्म बनाने की भी चर्चा करना चाहता था। बस क्या था फिर पुलिस चेपो के बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। पुलिस को जैसे ही पता चला कि चेपो अभिनेत्री केट से मिलने आ रहा है, वैसे ही पुलिस ने जाल फैलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 
गुजमैन को 2014 में गिरफ्तार किया गया था और उसे देश की सबसे सुरक्षित अल्टीप्लानो फेडरल जेल में रखा गया था। वह 6 माह पहले डेढ़ किमी लंबी सुरंग बनाकर भाग गया था। गुस्मान दो बार जेल से भाग चुके हैं। पहली बार उसे 1993 में ग्वाटेमाला में गिरफ्तार किया गया था और पुन्ते ग्रांडे जेल में रखा गया था। लेकिन 2001 में वह वाशिंग रूम में इस्तेमाल की जानी वाली लॉन्ड्री बास्केट में छिपकर जेल की सीमा से बाहर निकल गया। इसके बाद मैक्सिको जेल प्रशासन और पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!