Edited By Tanuja,Updated: 20 Jun, 2021 12:07 PM
म्यांमार के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव को शनिवार को खारिज कर दिया, जिसके जरिए इस देश को हथियारों की आपूर्ति पर ...
बैंकाक: म्यांमार के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव को शनिवार को खारिज कर दिया, जिसके जरिए इस देश को हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया गया है और फरवरी मे वहां हुए सैन्य तख्तापलट की निंदा की गई है।
म्यांमार ने शुक्रवार को पारित इस प्रस्ताव को कानूनी रूप से बाध्य नहीं बताया और इसे एकतरफा तथा झूठी पूर्वधारणा पर आधारित आरोप बताया। म्यांमार की राजधानी नेपीता में जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और महासभा अध्यक्ष को आपत्ति भेजी है।