पेड़ काटते हुए हुई एेसी घटना, सन्न रह गए लोग

Edited By Tanuja,Updated: 16 May, 2018 02:40 PM

mysterious pine tree made people run after cutting it

जिंदगी में कई बार एेसी चमत्कारिक या रहस्यमयी घटनाएं हो जाती हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता  है। भले ही  सच्चाई कुछ भी हो लकिन एक ऐसा ही चमत्कार न्यूजर्सी में हुआ...

न्यूजर्सीः जिंदगी में कई बार एेसी चमत्कारिक या रहस्यमयी घटनाएं हो जाती हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता  है। भले ही  सच्चाई कुछ भी हो लकिन एक ऐसा ही चमत्कार न्यूजर्सी में हुआ। जी हां , यहां  एक पेड़ काटने के दौरान जो दृश्य सामने आया उसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह गई और चमत्कार समझने लगे। यहीं नहीं नजारा ऐसा था कि कुछ लोग तो भाग खड़े हुए।

वास्तव में, हैंडर्सन मिलविले नाम का एक शख्स पाइन के पेड़ों की कटाई कर रहा था और जैसे ही पेड़ को जेसीबी मशीन की मदद से गिराया, तो उसमें से हरे रंग का धुआं निकलने लगा। हरे रंग का ये धुंआ देखकर लोग सन्न रह गए । लोगों को समझ ही नहीं आया कि यह कैसे हुआ। पेड़ से धुआं निकलते देखने वाले लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। लोग इसे चमत्कार समझने लगे। लेकिन जब इस रहस्यमयी पेड़ के बारे में कमबरलैंड काउंटी के हेल्थ ऑफिसर मेगन शेपर्ड को  पता चला तो उन्होंने साफ किया कि यह कोई चमत्कार नहीं है और न ही यह रहस्यमयी पेड़ है।

उन्होंने बताया कि यह वसामान्य घटना है।  पेड़ों में जब पराग चरम पर पहुंच जाता है तो किसी औजार से कटाई करने पर इस तरह का धुंआ निकलता है। वनस्पति वैज्ञानिक इस घटना को सामान्य ही बताते हैं। वनस्पति वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह की घटना से डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस धुएं के संपर्क में आने से आंखों में खुजली भी हो सकती है। इस तरह के पेड़ों की कटाई में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!