जिम में वर्कआउट कर रहे शख्स के मुंह पर जानबूझकर गिराया 20 किलो वजन, टूटी खोपड़ी की हड्डी, वीडियो ने खोली सारी पोल...
Edited By Anil dev,Updated: 25 Mar, 2022 01:57 PM
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वर्कआउट के दौरान ही एक शख्स ने दूसरे शख्स पर 20 किलो का वेट गिरा देता है। इस घटना में शख्स के मुंह से खून आने लगता है जिसके बाद में तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि शख्स की...
इंटरनेशल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वर्कआउट के दौरान ही एक शख्स ने दूसरे शख्स पर 20 किलो का वेट गिरा देता है। इस घटना में शख्स के मुंह से खून आने लगता है जिसके बाद में तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि शख्स की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया है। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूसरा व्यक्ति जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहा है। अचानक शेन उस शख्स की ओर बढ़ने लगते हैं। उनके हाथ में 20 किलो का वेट होता है, फिर वो जानबूझकर लड़खड़ाते हुए वेट उस शख्स के चेहरे पर गिरा देते हैं। इसके कारण शख्स की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वेट गिराने के बाद वो जानबूझकर ऐसे नाटक करने लगा मानो जैसे उसे गलती हुई हो और इसमें उसका कोई दोष ही ना हो। इस वीडियो को प्रमाण मानते हुए जज ने आरोपी शख्स को दोषी पाया। इरादतन हत्या करने का इल्जाम लगाते हुए कोर्ट की ओर से उसे को 19 महीने की जेल हुई। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई आरोपी की निंदा कर रहा है।