नेपाल में दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, 16 घायल, कई लापता

Edited By prachi upadhyay,Updated: 09 Aug, 2019 08:06 PM

nepal trishuli river bus fell 5 dead 16 injured missing news

शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में यात्रियों से भरी एक बस असंतुलित होकर त्रिसुला नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, 16 लोग घायल हो गए और कई लोगों के लापता होने की आशंका है।

काठमांडू: शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में यात्रियों से भरी एक बस असंतुलित होकर त्रिसुला नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, 16 लोग घायल हो गए और कई लोगों के लापता होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा काठमांडू से 50 किलोमीटर दूर पृथ्वी राजमार्ग पर हुआ। बस काठमांडू से मालंगावा जा रही थी।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं सभी घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि लापता लोगों के बारे में अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। राहत कार्य में जुटे अधिकारियों ने क्रेन की मदद से बस को पानी से बाहर निकाला। धादिंग जिले के मुख्य अधिकारी भागीरथ पांडेय ने बताया कि, हम पुलिस के गोताखोरो की मदद से राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। हालांकि बचाव कर्मी और गोताखोर हादसे के पांच घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया था।  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!